डीएम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दी सख्त चेतावनीए लिंग जांच कराने वालों पर गिरेगी गाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

डीएम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दी सख्त चेतावनीए लिंग जांच कराने वालों पर गिरेगी गाज

छिपे कैमरे से होगी निगरानी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  । जनपद में कन्या भ्रूण हत्या और लिंग चयन जैसी कुप्रथाओं पर निर्णायक प्रहार करने के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियमए 1994 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित जनपद स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी सरकारी एवं निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी केंद्रों के पंजीकरणए नवीनीकरण और संचालन से संबंधित विस्तृत कार्यवृत्ति तत्काल प्रस्तुत की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी अल्ट्रासाउंड कक्ष में लड़का या लड़की दर्शाने वाले सांकेतिक चित्र या फोटो पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई होगी। लिंग चयन पर रोक के लिए मुखबिर योजना

समीक्षा बैठक लेते डीएम

को सक्रिय करने का भी निर्देश दिया गया। इच्छुक व्यक्तियों को हिडन कैमरा व अन्य तकनीकी संसाधनों से लैस कर तैनात करने की रणनीति पर जोर दिया गयाए ताकि अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया जा सके। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम. उप जिलाधिकारी व नोडल अधिकारी. को नियमित व औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि लिंग चयनए कन्या भ्रूण हत्या या अवैध गर्भपात में संलिप्त पाए जाने पर केंद्रों व चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे और अभियान में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages