बाजार ने ली राहत की सांस
मिलावट पर लग गया पूर्ण विराम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चित्रकूट में विशेष अभियान चलाकर बाजार में हलचल मचा दी। आयुक्तए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र लखनऊ तथा जिलाधिकारी चित्रकूट के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त ;खाद्यद्ध शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में 25 और 26 फरवरी को जनपद में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कुल चार नमूने संग्रहित किए और 98 किलोग्राम कचरीए जिसकी अनुमानित कीमत 4410 रुपये आंकी गईए सीज कर दी। कार्रवाई के तहत गंगाजी रोड शंकर बाजार
![]() |
| जांच करते खाद्य विभाग कर्मी |
कर्वी स्थित प्रतिष्ठान से बेसन का एक नमूना लिया गयाए जबकि मानिकपुर की चर्चित खोयामंडी में सत्यदेव और ज्ञान सिंह के यहां से खोया के दो अलग.अलग नमूने जांच हेतु भेजे गए। इसके अलावा शिवरामपुर कर्वी स्थित प्रतिष्ठान से कचरी का नमूना लेकर बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। अभियान के दौरान सहायक आयुक्त शशांक त्रिपाठी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह और विनय कुमार मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment