खनिज निधि से विकास की नई पटकथाए माइनिंग क्षेत्रों में स्वास्थ्य.शिक्षा पर फोकस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

खनिज निधि से विकास की नई पटकथाए माइनिंग क्षेत्रों में स्वास्थ्य.शिक्षा पर फोकस

खनिज निधि से बदलेगा चित्रकूट

खनन क्षेत्र विकास को लेकर बैठक 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज न्यास निधि ;डीएमएफद्ध की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की बैठक में विकास का व्यापक खाका खींचा गया। लगभग 29 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से शिवरामपुर और राजापुर में स्थापित चेक गेट्स व मिनी कमांड सेंटर के वार्षिक अनुरक्षण से लेकर डीएमएफ खातों के ऑडिट तक पारदर्शिता पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्थि एवं नेत्र सर्जरी उपकरणए सी.आर्म मशीनए लेबर रूम और ओटी के उच्चीकरणए पीएचसी.सीएचसी सुदृढ़ीकरणए मोटरसाइकिल एंबुलेंस सेवा तथा संयुक्त चिकित्सालय के नवीनीकरण जैसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के तहत भरतकूप क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों में सिलाई केंद्रए 509 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई सामग्रीए विद्यालयों को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित करने तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों

समीक्षा बैठक लेते डीएम

के निर्माण जैसे निर्णय लिए गए। कृषि क्षेत्र में गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से ग्रीन ग्राम्य योजना और मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा देने की रणनीति बनीए वहीं मोहन नदी के 15 किमी पुनरोद्धार और चेकडैम निर्माण से जल संरक्षण पर बल दिया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार और स्विमिंग पूल निर्माणए कलेक्ट्रेट में नए हालए मिलेट कैंटीन और सोलराइजेशन परियोजनाएं भी एजेंडे में रहीं। माइनिंग क्षेत्रों में बढ़ती अस्थमा और टीबी जैसी बीमारियों पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने क्रेशर संचालकों को नियमित पानी छिड़काव के निर्देश दिए और माइनिंग ऑफिसर को सीएमओ से समन्वय स्थापित करने को कहा। साथ ही श्रम विभाग के सहयोग से सभी मजदूरों का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीण्पीण् पालए एडीएम चन्द्र शेखर व माइनिंग ऑफिसर रणवीर सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि आगामी कार्ययोजना में स्वास्थ्य और शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages