पुलकित गर्ग के निर्देशन में हुई कार्रवाई
चित्रकूट, के एस दुबे । जिले में अवैध मदिरा के काले कारोबार पर प्रशासन ने करारा प्रहार करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने थाना कर्वी क्षेत्र के ग्राम पुरवा तरौंहा और चितरा गोकुलपुर में संदिग्ध ठिकानों पर सघन दबिश दी। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद किया गयाए जिसे मौके पर ही विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गयाए जिससे संभावित रूप से सैकड़ों लीटर कच्ची शराब बनने से रोका जा सका। इसके अतिरिक्त 28
![]() |
| लहन नष्ट करने बाद मौजूद आबकारी टीम |
लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई और मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियमए 1910 ;यथा संशोधितद्ध की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा निर्माणए परिवहन और बिक्री में लिप्त किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा तथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment