स्वच्छ ग्राम.स्वस्थ ग्राम का संकल्प
चित्रकूट, के एस दुबे । जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय ;दिवा.रात्रिद्ध विशेष शिविर का शुभारंभ रविवारए 22 फरवरी को उच्च प्राथमिक विद्यालयए कुशवाहा बस्तीए चित्रकूट में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि प्रो विनोद शंकर सिंहए सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष समाज कार्य विभागए महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने युवाओं को .मैं नहींए आप. की राष्ट्रभावना से ओतप्रोत होकर सेवा का संदेश दिया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान वर्षा की तरह फैलता है और युवा ही उसे समाज के कोने.कोने तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ आनंद कुमार व
![]() |
| एनएसएस के शुभारंभ पर बोलते अतिथिगण |
कार्यक्रम अधिकारियों डॉ संजय कुमार नायकए एसपी मिश्रा एवं श्रीमती भविष्या माथुर ने अनुशासनए समरसता और सेवा को राष्ट्र निर्माण का मूल बताया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों को डोर.टू.डोर सर्वेए स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता की रूपरेखा समझाई गई। इसके बाद स्वच्छ ग्राम.स्वस्थ ग्राम रैली निकाल ग्रामीणों को साफ.सफाई व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। पूरे परिसर में सेवाए समर्पण और सामाजिक बदलाव का संकल्प गूंजता रहा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment