ग्रामीणों ने जताया मंत्री के प्रति आभार
बस सेवा से बदली तस्वीर
चित्रकूट, के एस दुबे । वर्षों से उठ रही मांग आखिरकार साकार हुई और लखनऊ से हनुमानगंज तक रोडवेज बस सेवा शुरू होते ही दर्जनों गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पहल पर परिवहन विभाग ने इस महत्वपूर्ण रूट को स्वीकृति दीए जिसके बाद राजधानी से सीधे गांव तक बस सेवा का रास्ता खुल गया। शुक्रवार को लखनऊ में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस लखनऊ से चलकर हनुमानगंज पहुंचेगी और हनुमानगंज से लालातारोड़ए राजापुरए धाताए सिराथूए बछरांवा और रायबरेली होते हुए पुनः राजधानी लौटेगी। इस सेवा से चकवाए खंडेहाए
![]() |
| रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय मंत्री आशीष पटेल |
बरियाए करहीए रेरूवाए छीबोंए पियरियाए सिकरीए अवानए भंभेट का पुरवा समेत हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रीय लोग कैबिनेट मंत्री से बस संचालन की मांग कर रहे थेए जिसे अब मूर्त रूप मिला है। बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों ने मंत्री आशीष पटेल और परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगी और शिक्षाए रोजगार व स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाएगी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment