अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के दिव्यांगजन कानपुर के खेलकूद कार्यक्रम आवेग 2026 का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 25, 2026

अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के दिव्यांगजन कानपुर के खेलकूद कार्यक्रम आवेग 2026 का हुआ आयोजन

कानपुर,  प्रदीप शर्मा - डॉ अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के दिव्यांगजन कानपुर के खेलकूद कार्यक्रम आवेग 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को लॉन्ग जंप बॉयज में प्रथम स्थान ए आई टी डी के जुगनू, द्वितीय लवकुश यू पी टी टी आई तथा तृतीय स्थान पर मुशर्रफ यू पी टी टी आई ने प्राप्त किया। लॉन्ग जंप गर्ल्स में श्वेता यू पी टी टी  आई से प्रथम, रिचा एआईटीडी द्वितीय एवं अनन्या ए आई टी डी से तृतीय स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो गर्ल्स में प्रथम स्थान पर अंशिका मिश्रा द्वितीय पर अनुष्का सिंह एवं तृतीय स्थान पर रिचा त्रिपाठी रही। हाई जम्प गर्ल्स में प्रथम स्थान अंशिका सिंह ए आई टी डी द्वितीय स्थान देवानी यू पी टी टी आई तथा तृतीय स्थान पर अंशिका मिश्रा ए आई टी डी का रहा।


डिस्कस थ्रो बॉयज में प्रथम स्थान रिहान एचबीटीयू, द्वितीय स्थान अनिल कुमार एआईटीडी तथा तृतीय स्थान मोहित शाक्य यू पी टी टी आई तथा डिस्कस थ्रो गर्ल्स में यू पी टी टी आई की छात्राओं ने बाजी मारी इसमें तीनों स्थान पर यू पी टी टी आई की छात्राए रही। प्रथम स्थान पर माधवी शुक्ल द्वितीय स्थान पर पूर्णिमा सिंह तथा तृतीय स्थान पर श्वेता रही। दिव्यांग छात्रों में भी कमाल का उत्साह दिखा डिप्लोमा विंग के दिव्यांग छात्रों में लॉन्ग जंप बॉयज में प्रथम स्थान पर विनोद कुमार द्वितीय स्थान पर विशाल कुमार तथा तृतीय स्थान पर आकाश शर्मा रहे। शॉट पुट बॉयज डिप्लोमा में पुष्पेंद्र कुमार प्रथम, राहुल मद्धेशिया द्वितीय तथा बृजेश तृतीय स्थान पर रहे।शॉट पुट गर्ल्स डिप्लोमा में मानसी प्रथम स्थान, तान्या सिंह द्वितीय स्थान तथा दिव्यांशी शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। अन्य खेलों में जैसे फुटबॉल बैडमिंटन टीटी इत्यादि के अंतिम परिणाम कल तक आने की संभावना हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages