2027 की चुनावी जंग से पहले सपा की बड़ी चालए अजय राज ने शिवपाल को दिया चित्रकूट न्यौता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

2027 की चुनावी जंग से पहले सपा की बड़ी चालए अजय राज ने शिवपाल को दिया चित्रकूट न्यौता

चित्रकूट को साधने की तैयारी 

मऊ चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही समाजवादी पार्टी ने जमीनी हलचल तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अजय राज त्रिपाठी ने लखनऊ में पार्टी के कद्दावर नेता और चाचा के नाम से लोकप्रिय शिवपाल सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान अजय राज त्रिपाठी ने भगवान कामतानाथ की तपोभूमि चित्रकूट की ओर से उनका अभिनंदन करते हुए जनपद आगमन का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। राजनीतिक गलियारों में इस भेंट को महज औपचारिकता नहींए बल्कि बुंदेलखंड में सपा की नई सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। शिवपाल

शिवपाल यादव से भेंट करते सपा नेता अजय राज

यादव ने अजय राज के संगठनात्मक समर्पण और जमीनी पकड़ की खुले मन से सराहना की तथा युवाओं को अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होने का मंत्र दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2027 की जीत का आधार आज की तैयारी में छिपा है। वरिष्ठ नेता ने निर्देश दिया कि जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाते हुए पार्टी की नीतियों को घर.घर पहुंचाया जाए। शिवपाल ने कहा कि युवाओं का जोश और वरिष्ठों का अनुभव ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है। इस मुलाकात के बाद चित्रकूट में सपा कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और संभावित दौरे की चर्चाएं तेज हो गई हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages