समग्र शिक्षा के तहत 180 छात्राएं झाँसी शैक्षिक यात्रा पर रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

समग्र शिक्षा के तहत 180 छात्राएं झाँसी शैक्षिक यात्रा पर रवाना

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महानिदेशकए स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों ;केजीबीवीद्ध की कक्षा 6 से 9 तक की छात्राओं को झाँसी स्थित ऐतिहासिक धरोहरों के शैक्षिक भ्रमण हेतु भेजने का अभिनव निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा की देखरेख में मुख्य विकास अधिकारी ने 05 बसों में सवार 180 छात्राओंए वार्डेनए सहयोगी स्टाफ तथा प्रत्येक बस में एक

बस को हरी झंडी दिखाते बीएसए

महिला होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी सहित कुल 230 सदस्यों के दल को झाँसी किला एवं संग्रहालय के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट में गठित विशेष समिति इस शैक्षिक भ्रमण की पल.पल की लाइव लोकेशन व दूरभाष के माध्यम से निगरानी कर रही हैए ताकि बेटियों की सुरक्षा और सीखकृदोनों सुनिश्चित रह सकें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages