सीपीआई की बैठक में सरकार पर सीधा वार
पेपर लीक से परेशान युवाए बदहाल किसान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में 26 फरवरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ;सीपीआईद्ध की त्रैमासिक बैठक पार्टी कैंप कार्यालय में का रामप्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया गया। जिला सचिव का अमित यादव ने कहा कि देश को चांद पर पहुंचाने के सपने दिखाने वाली सरकार शिक्षाए स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर विफल साबित हुई है। युवाओं के भविष्य पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भर्तियां तो निकालती हैए लेकिन पेपर लीक रोकने में नाकाम रहती हैए जिससे नौजवान 10 से 12 हजार रुपये की निजी नौकरियों के लिए मजबूर हैं। तीन लेबर कोड बिलों को उन्होंने मजदूर हितों पर हमला बताते हुए कॉरपोरेट लाभ की नीति करार दिया। बैठक में बुंदेलखंड के किसानों की बदहाल
![]() |
| सीपीआई की त्रैमासिक बैठक में मौजूद सदस्य |
स्थितिए बढ़ती महंगाई और गिरते रुपये की वैश्विक साख पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले की सड़कें गड्ढों से पटी हैंए विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम आदमी दफ्तरों के चक्कर लगाते.लगाते परेशान हैए जबकि जनप्रतिनिधि कागजी उपलब्धियां गिना रहे हैं। पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया तथा आगामी पंचायत चुनावों में सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती का निर्णय लिया। बैठक में सहायक सचिव काण् संदीप पांडेय समेत कई जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment