होलाष्टक 24 फरवरी से - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

होलाष्टक 24 फरवरी से

होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है इस बार होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी को  हो रही है जो 3  मार्च को होलिका दहन के बाद समाप्त होगी  पौराणिक कथा के अनुसार होलाष्टक का संबंध भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकशिपु की कथा से जुड़ा है। जब हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने के लिए अनेक यातनाएँ दीं, तब फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक उसे विभिन्न प्रकार के कष्ट दिए गए। अंततः पूर्णिमा की रात्रि में होलिका अग्नि में भस्म हुई और भक्त प्रह्लाद की भक्ति की विजय हुई। इसी कारण इन आठ दिनों को उग्र और अशांत ऊर्जा का समय माना जाता है।  इस अवधि में ग्रहों की स्थिति कुछ अस्थिर मानी जाती है, जिससे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण जैसे मांगलिक कार्य टाल दिए जाते हैं। नए कार्यों की शुरुआत  भूमि पूजन, नया व्यापार प्रारंभ करना अथवा कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए


दूसरी मान्यता है शिव पुराण के अनुसारए कामदेव ने अपना प्रेम बाण चलाकर शिवजी की तपस्या भंग कर दी थी। इससे भगवान महादेव काफी क्रोधित हो अपने तीसरे नेत्र की  कामदेव को भस्म कर दिया था। प्रेम के देवता कामदेव के भस्म हो जाने पर पूरी सृष्टि में शोक और हाहाकार मच गया और दुनिया थम सी गई। कामदेव की पत्नी रति ने अपने पति को पुनर्जीवित करने के लिए सभी देवी.देवताओं के साथ भोलेनाथ से प्रार्थना की थी। भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर कामदेव को फिर से जीवनदान दे दिया। कामदेव फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि को भस्म हुए थे और पूर्णिमा तिथि को पुनर्जीवित हुए थे। इस वजह से होलाष्टक के आठ दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है 

 - ज्योतिषाचार्य एस एस नागपाल , स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages