केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में शिक्षकों का मंथनए 31 अभ्यर्थियों की प्रतिभा की परीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 24, 2026

केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में शिक्षकों का मंथनए 31 अभ्यर्थियों की प्रतिभा की परीक्षा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में सत्र 2026.27 के लिए शिक्षकों के चयन को लेकर सोमवार को उत्साहपूर्ण और पारदर्शी माहौल में प्रत्यक्ष साक्षात्कार संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी ;न्यायिकद्ध कर्वी सौरभ यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में स्नातकोत्तर शिक्षक ;भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ;गणित, प्राथमिक शिक्षक, स्पेशल एजुकेटर तथा संगणक अनुदेशक के पदों हेतु कुल 31

केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट साक्षात्कार लेते अधिकारीगण 

अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञ पैनल में डॉ सनत कुमार द्विवेदी, डॉ निहार रंजन मिश्रा, डॉ सिद्धांत चतुर्वेदी, माधव प्रसाद व श्रीमती स्नेह लता सहित विद्यालय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, विषय ज्ञान और शिक्षण कौशल की गहन पड़ताल की गई, जिससे आगामी सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages