चित्रकूट में न्याय का महाकुंभए 44 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला अधिकारों का संबल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

चित्रकूट में न्याय का महाकुंभए 44 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला अधिकारों का संबल

सजा न्याय व जनसेवा का विराट शिविर 

दीप प्रज्वलन से जागी विधिक चेतना 

चित्रकूट, के एस दुबे । राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर चित्रकूट की पावन धरती पर रविवार को न्याय और जनसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलाए जब उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शेषमणि शुक्ला ने की। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादवए प्रभारी जिलाधिकारीध्मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने शिविर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। विभिन्न

विधिक शिविर में मौजूद अतिथिगण

विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गईए वहीं जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक बुराइयों के प्रति सजग रहने का सशक्त संदेश दिया। लगभग पाँच हजार लोगों की उपस्थिति में लाभार्थियों को प्रमाण.पत्र वितरित कर योजनाओं से जोड़ा गया। इस विराट अभियान के अंतर्गत 207 प्री.कैम्प आयोजित कर 26ए651 लोगों को चिन्हित व पंजीकृत किया गया था। मेगा कैम्प दिवस पर 20ए602 नए लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ और कुल 44ए841 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गयाए जबकि 2ए412 आवेदन संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु भेजे गए। चित्रकूट की इस ऐतिहासिक पहल ने न्याय को जन.जन तक पहुँचाने का संकल्प साकार कर दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages