चित्रकूट में समेकित ग्रामीण विकास का बिगुलए पाँच कोर कार्यक्रमों से नई क्रांति की शुरुआत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

चित्रकूट में समेकित ग्रामीण विकास का बिगुलए पाँच कोर कार्यक्रमों से नई क्रांति की शुरुआत

ग्रामीण सशक्तिकरण वर्ष का ऐलान 

उड़ान से अन्नदाता तक 

चित्रकूट, के एस दुबे । जिले में समेकित ग्रामीण विकास की दिशा में एक नई और निर्णायक पहल की शुरुआत हुई है। तुलसीदास शिक्षा एवं विकास समिति शोध संस्थान द्वारा 22 फरवरी को लोढवारा मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक एवं समेकित विकास समीक्षा बैठक में वर्ष 2026.27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पाँच प्रमुख कोर कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष राम नरेश गुप्ताए उपाध्यक्ष संतोष कुमार कसेराए सचिव चंद्र प्रकाश द्विवेदीए कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी सहित आत्मा प्रकाश उपाध्यायए हरे श्याम मिश्राए मनेंद्र सिंहए रवि सिंह बघेलए तृप्ति तिवारीए अशोक द्विवेदी व संतोष तिवारी को समिति में दायित्व सौंपे गए। संस्था की उड़ान योजना ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ेगीए संजीवनी स्वास्थ्य शिविरों व पोषण जागरूकता को गति देगीए सखी महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर

समेकित ग्रामीण विकास बैठक में मौजूद अतिथिगण

बनाएगीए सशक्त ग्राम जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान को मजबूती देगाए जबकि अन्नदाता कार्यक्रम किसानों को एफपीओ से जोड़कर सामूहिक विपणन व टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देगा। बैठक में सीएसआर सहयोगए ग्राम स्तरीय विस्तार अभियान और सामाजिक संगठित प्रयासों की रणनीति पर भी मंथन हुआ। अंत में सशक्त ग्राम.समृद्ध समाज.आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दोहराते हुए 2026.27 को ग्रामीण सशक्तिकरण वर्ष के रूप में लागू करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में गीता देवीए फूला देवीए डॉ सतीश मिश्राए राजा रामए मोनू करवरियाए कुलदीप कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages