मौसम के बदलते तेवर से सर्दी जुकाम बुखार के बढ़े मरीज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 24, 2026

मौसम के बदलते तेवर से सर्दी जुकाम बुखार के बढ़े मरीज

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद  । मौसम में अचानक हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में इन दिनों जुकाम, बुखार और जोड़ दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ जमा हो गई। पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं और चिकित्सकों को लगातार मरीजों का परीक्षण करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को करीब दो सौ मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लेकर दवाएं प्राप्त कीं। अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। बदलते

सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़।

मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष द्विवेदी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों को चाहिए कि संतुलित और पौष्टिक आहार लें, ताजे फल-सब्जियों का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े अवश्य पहनें। डॉक्टर ने सलाह दी कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं का सेवन न करें और लक्षण अधिक बढ़ने पर तुरंत अस्पताल में जांच कराएं। स्वच्छता का ध्यान दे, ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages