कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में एथलीट प्रतियोगिताओं का समापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में एथलीट प्रतियोगिताओं का समापन

बाँदा, के एस दुबे । कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में खेल इकाई द्वारा चार दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट उमंग का समापन खिलाड़ी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कृषि महाविद्यालय व विवि के अनेक लोग शामिल रहे। वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में कुछ छह महाविद्यालयों के लगभग 235 खिलाड़ियों, जिसमें 160 पुरूष व 75 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। इन सभी खिलाड़ियों ने 26 खेलकूद स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया और अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट श्वेता यादव उद्यान महाविद्यालय व पुरूष वर्ग में विनय कुमार कृषि महाविद्यालय रहे, जिन्हें मुख्य अतिथि एवं कुलपति डॉ. एसबीएस राजू द्वारा ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। 200 मीटर दौड़ की फाइनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनय कुमार, कृषि महाविद्यालय, द्वितीय स्थान भूपेन्द्र कुमार उद्यान महाविद्यालय, तृतीय स्थान पर गुरूराम कृषि महाविद्यालय रहे। महिला वर्ग में


प्रथम स्थान अंशिका, द्वितीय स्थान प्रकृति सिंह यादव व तृतीय स्थान पर श्रेयांतिका रही। विश्वविद्यालय दल का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कैप्टन रविंद्र कुमार सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका में अनुज शुक्ला, राहुल सिंह, सुरेन्द्र, राकेश और प्रद्युम्न रहे। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि एवं कुलपति डाॅ. एसवीएस राजू ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, खेलों के माध्यम से ही छात्रों में अनुशासन और व्यक्ति का विकास संभव है। कार्यक्रम में डाॅ. अभिषेक कुमार यादव, डाॅ. अभिषेक कालिया, डाॅ. पूनम पाण्डेय, डाॅ. देव कुुमार, डाॅ. गौरव शुक्ला, डाॅ. यश गौतम, डाॅ. मनीष कुमार सिंह, डाॅ. सचिन कुमार, डाॅ. नरेन्द्र कुमार, डाॅ. अनिकेत हनुमंत, डाॅ. अवन्तिका श्रीवास्तव आदि ने प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन कराया। प्रतियोगिता में कुल 13 एथलेटिक स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में कुलसचिव प्रो. एसके सिंह, प्रोॅ. नरेन्द्र सिंह, प्रो. जीएस पंवार, प्रो. सत्यव्रत द्विवेदी, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. अजीत सिंह,आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. धीरज मिश्रा ने किया। धन्यवाद डाॅ. पूनम पाण्डेय ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages