भैरमपुर विद्यालय के बच्चों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

भैरमपुर विद्यालय के बच्चों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण

346 बच्चों को दी चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पुनः चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव व सीपीआर प्रशिक्षण अभियान चलाया। डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय अस्ती के 152, कम्पोजिट विद्यालय अस्ती के 95, कम्पोजिट विद्यालय भैरमपुर के 99 कुल 346 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में

बच्चों को चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा खिलाते डा. अनुराग श्रीवास्तव।

सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। साथ ही कम्पोजिट विद्यालय भैरमपुर के बच्चों को सीपीआर प्रशिक्षण देकर कैसे किसी के हृदय रुक जाने पर अस्पताल भेजने से पहले सीपीआर देना और फिर अस्पताल भेजने हेतु जागरूक किया और स्वच्छता रखने हेतु भी समझाया क्योंकि बहुत सारी बीमारियां स्वच्छता न रखने से हम सभी को प्रभावित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या तरन्नुम अंसारी, रेखा शुक्ल, अध्यापिका वंदना श्रीवास्तव, सानिया सिद्दीकी सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य व अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages