कांशीराम स्मृति उपवन मैं आयोजित हुआ कार्यक्रम
बाँदा, के एस दुबे । गाडगे बहुजन सेवा समिति के तत्वावधान में काशीराम स्मृति उपवन, नरैनी रोड प्रांगण में स्वच्छता अभियान के जनक और महान समाज सुधारक राष्ट्र संत गाडगे बाबा जी की 150वीं जयंती बेहद सादगी, गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सम्मिलित होकर बाबा जी व अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रमुख बिंदु:
समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि गाडगे बाबा ने बिना किसी सरकारी मदद के, हाथों में झाड़ू लेकर समाज को साफ-सफाई और शिक्षा का जो पाठ पढ़ाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। जयनारायण श्रीवास ने कहा कि शिक्षा,स्वच्छता और मानवता ही समाज की उन्नति के दो मुख्य आधार हैं। गाडगे बाबा का जीवन हमें सिखाता है कि निस्वार्थ सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। इसलिए वह अक्सर कहते थे की नर ही नारायण है उसकी सेवा करो— कार्यक्रम का उद्घाटन राजाराम गुरुदेव सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी न्याय विभाग ने किया और समाज में
व्याप्त कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई कार्यकम की अध्यक्षता शिवशरण जेलर सेवानिवृत्त ने गाडगे बाबा को मानवता सच्चा मसीहा बताया आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा में यथासंभव सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। संचालन डॉ० अर्चना भारती, भूपेन्द्र कुमार ने किया आयोजन समिति व विशेष उपस्थिति में घनश्याम श्रीवास, अजय कुमार, जगजीत, मनोज धमाका, मनोज मानसी स्टूडियो, विनोद कुमार, श्रवण श्रीवास, शिवप्रसाद, देवनारायण, धनराज, राजकरण, अशोक बुंदेला, अशोक, विनय कुमार, शालिनी कनौजिया, प्रियंका, ऋचा, अल्का सिंह, रीता प्रजापति, सुधासिंह राजपूत, रानी देवी सिंगरौल, सरोज प्रभाकर आदि सैकड़ो लोगो ने महापुरूष गाडगे बाबा जी को नमन करके कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी कुशल भूमिका का निर्वहन किया,गाडगे बहुजन सेवा समिति ने सभी का आभार प्रकट किया गया।



No comments:
Post a Comment