प्रोजेक्ट बेस लर्निंग से बदली तस्वीर
सत्तर बच्चों ने गढ़े सपनों के मॉडल
चित्रकूट, के एस दुबे । महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट बेस लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्तया इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं हुंडई फाउंडेशन के सहयोग से पीएम श्री कंपोजिट स्कूल कछार पूरवा में बृहद विज्ञान मेले का भव्य आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी एवं प्रधानाध्यापिका ऊषा रानी त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। बच्चों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विज्ञान क्लब के सत्तर छात्र.छात्राओं ने लगभग तीस आकर्षक मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। राज ने मानव धड़ए राम ने मानव दांतए पूजा ने मानव कंकालए लक्ष्मी ने दिन.रात की प्रक्रिया और
![]() |
| कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय नन्हे वैज्ञानिक व अध्यापकगण |
मोनिका ने मौसम चक्र का जीवंत मॉडल प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। अतुल दत्त तिवारी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से बेसिक शिक्षा के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे। प्रधानाध्यापिका ऊषा रानी त्रिपाठी ने विद्या वाहिनी के सहयोग को सराहा। अभिभावकोंए पूर्व छात्रों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। अंत में आभार ज्ञापन के साथ विज्ञान मेले का समापन हुआए पर बच्चों की चमकती आंखों में वैज्ञानिक भविष्य की नई उड़ान साफ दिखाई दी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment