केन आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने जताई चिंता
बांदा, के एस दुबे । हर मंगलवार की तरह इस बार भी केन तट पर मां केन की महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां केन की आरती उतारी। कहा कि नदी की विशालता अब पूर्व की भांति नहीं रही। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि हर मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में महाआरती का कार्यक्रम पिछले पांच वर्षो से लगातार आयोजित किया जाता। उन्होंने बताया कि केन नदी अपने मूल रूप से
![]() |
| केन आरती करते हुए श्रद्धालु। |
निरंतर गिरती जा रही है। यदि इसी तरह खनन माफिया नदी का क्षरण करते रहे तो एक दिन ऐसा आएगा कि सभी मां केन के दर्शनों के लिए तरस जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का मत है कि केन नदी का जलस्तर धुआधार हो रहे खनन से काफी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रशासन को सोचना होगा, ताकि केन नदी की स्थिति और खराब न हो। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार के अनुसार केन महाआरती के बाद आलोक कुमार प्रजापति को उनके जन्मदिन की अवसर पर समिति की तरफ से शुभकामनाएं दी गई और मोतीमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति, लोहा सिंह, दिनेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment