सवर्ण एकता मंच ने गांवों में जन संपर्क कर चलाया जागरुकता अभियान
बांदा, के एस दुबे । सवर्ण एकता मंच द्वारा यूजीसी के नए कानून के विरोध में जन जागरुकता कार्यक्रम गांव-गांव जाकर आयोजित किया गया और लोगों को इस कानून से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। सवर्ण एकता मंच के प्रतिनिधियों ने यूजीसी के नए कानून के खिलाफ सवर्ण वर्ग को जागरुक करने के लिए गांव-गांव का भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत बुधवार को दुरेड़ी, त्रिवेणी, चहितारा एवं भूरागढ़ में चौपाल आयोजित की
![]() |
| लोगों को जानकारी देते सवर्ण समाज के लोग। |
गई और उन्हें यूजीसी के नए कानून की खामियों से परिचित कराया। जागरुकता कार्यक्रम के प्रतिनिधि मंडल में संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जगत त्रिपाठी, रमजोर सिंह चंदेल, राम सिंह कछवाह, अभिषेक बाजपेई, जितेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, सुरेश तिवारी, प्रभाकर तिवारी, भूपत सिंह, देवीदयाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment