स्वच्छता, शिष्टाचार व श्री अन्न पर जोर
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में 24 फरवरी को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने विकास भवन सोनेपुर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक तंत्र को स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब लापरवाही नहींए जवाबदेही चलेगी। सबसे पहले उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना.राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत डूडा द्वारा संचालित शक्ति रसोई कैंटीन का निरीक्षण कियाए जिसका संचालन नव्य स्वयं सहायता समूहए शंकरबाजार ;कर्वीद्ध की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कैंटीन में मिलेट्स ;श्री अन्नद्ध से बने व्यंजन अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिएए ताकि पोषण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने
![]() |
| विकास भवन के निरीक्षण में मौजूद डीएम व अन्य |
व्यवस्थित रेट लिस्ट प्रदर्शित करनेए स्वच्छता बनाए रखने और परिसर में गमले.पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न विभागीय पटलों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखावए पत्रावलियों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण और जनसामान्य के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार को प्रशासनिक प्राथमिकता बताया। मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक बनानेए पुराने नोटिस बोर्ड अद्यतन करने और परिसर से कबाड़ हटाने के कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास भवन जनपद के विकास का केंद्र हैए इसलिए यहां की कार्यसंस्कृति अनुशासित और प्रेरणादायक होनी चाहिए। निर्देशों की अनदेखी पर जवाबदेही तय होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment