खाद्य सुरक्षा टीम ने पांच नमूने लिए
50 किलो खोया अस्वास्थ्यकर पाया
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद में सख्ती का अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र लखनऊ तथा जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त ;खाद्यद्ध शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में 24 फरवरी को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कुल पांच नमूने जांच हेतु संग्रहित किए और 50 किलोग्राम खोयाए जिसकी अनुमानित कीमत 12ए500 रुपये आंकी गईए अस्वास्थ्यकर पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया। कर्वी स्थित खोयामंडी में मुन्ना लाल से 20 किलो तथा बालेश्वर प्रसाद से 30 किलो खोया खराब स्थिति में मिलने पर नष्ट कराया गया और नमूने लिए गए। वहीं पहाड़ी क्षेत्र की शंकर डेयरी से मिश्रित दूध तथा उत्कर्ष स्वीट डेयरी एंडबेकरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया गयाए जबकि भौरी में जयराम से भी पनीर का नमूना लिया गया। अभियान केवल .jpeg)
जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी
नमूना संग्रह तक सीमित नहीं रहा। कर्वी से बांदा रोडए रामघाट रोड और रामघाट क्षेत्र में किराना स्टोरए डेयरीए मिष्ठान भंडारए ढाबों और रेस्टोरेंटों पर एफएसडब्ल्यू टीम ने 38 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की। लड्डूए पेड़ाए बर्फीए छेनाए खोयाए पनीरए मैदाए बेसन और मसालों सहित विभिन्न उत्पादों की जांच कर संचालकों को कमियों के प्रति सचेत किया गया। सचल प्रयोगशाला के माध्यम से घरेलू जांच विधियां प्रदर्शित कर जागरूकता भी फैलाई गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह और विनय कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment