'तेरा ब' गौशाला में 'कागजी' केयरटेकर और असली भ्रष्टाचार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 24, 2026

'तेरा ब' गौशाला में 'कागजी' केयरटेकर और असली भ्रष्टाचार

मवेशियो को नहीं मिल रहा चारा भूसा 

नरैनी (बांदा), के एस दुबे : "गौ सेवा" के नाम पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये बह रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत 'तेरा ब' की तस्वीरें रूह कंपा देने वाली हैं। कागजो  पर 3 केयरटेकर पालकर 2 का पैसा प्रधान और सचिव की जेब में जाता रहेगा? और कब तकवीडियो  साहब की जांच फाइलों में दबी रहेगी, जबकि बाहर गौवंश दम तोड़ रहे हैं? समाजसेवी राहुल द्वारा उठाए गए सवाल प्रशासन की संवेदनशीलता पर चोट हैं। जब सरकारी रिकॉर्ड में 3 लोग तैनात हैं, तो मौके पर सिर्फ एक ही क्यों? बाकी दो का वेतन किसकी तिजोरी भर रहा है? पशु चिकित्सक बदौसा की चुप्पी और अतर्रा तहसील के अधिकारियों की अनदेखी यह दर्शाती है कि यहाँ 'ऊपर से नीचे तक' सब गोलमाल है। यह पाप है, लापरवाही नहीं:

तड़पती हुई गायें, कीचड़ में सने शव और खाली।चरहियां (नाद) यह चीख-चीख कर कह रही हैं कि यहाँ विकासखंड नरैनी के जिम्मेदार अधिकारी अपना धर्म भूल चुके हैं। मुख्यमंत्री जी के कड़े निर्देशों के बावजूद बांदा के इस कोने में सरकारी तंत्र बेलगाम है। अब समय सिर्फ ज्ञापन देने का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है। अगर आज इन बेजुबानों की मौत पर पर्दा डाला गया, तो कल यह भ्रष्टाचार किसी और रूप में समाज को डसेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages