बदौसा (बांदा), के एस दुबे । शक्तिपीठ कहिमानी माता मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण मेला एवं विशाल दंगल का शुभारम्भ रविवार को विधिवत फीता काटकर किया गया। उद्घाटन रामनारायण सरोज, उपनिरीक्षक थाना बदौसा एवं का० सोनल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लालचन्द (प्रबंधक, गुलाब रानी महाविद्यालय बदौसा), जियाउल हक प्रतिनिधि प्रधान दुबरिया, हरिओम बाजपेई, रज्जू वर्मा बी डी सी सदस्य सहित कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। दंगल के पहले दिन अखाड़े में रोमांचक मुकाबले हुए। बांदा की महिला पहलवान काजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सतेंद्र आधाव को अखाड़े में रोमांचक कुश्ती में चित्त कर दिया। इसके अलावा बुद्धराज (बांदा) व स्वयंवर (बांदा), धर्मराज (मऊ) व दीपू (पतौडा), राहुल (पन्ना) व विनोद (मूगूस) तथा कुंज बिहारी (मऊ) व कन्हैया (विदौली) के बीच भी जोरदार मुकाबले हुए। वहीं उदय
(मऊ, टिटिहरा) ने राजू (लखनऊ) को पराजित किया और उमाशंकर (मऊ) ने कल्लू (रायबरेली) को बरबरी में बंद कर जीत दर्ज की, 16 कुश्तियां हुई। यह आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है। आयोजन मंडल में शिव प्रसाद उर्फ शिवा, विजय यादव, रामजस निषाद, विनोद गांधी (प्रधान प्रतिनिधि बरछा ब), सुनील उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह खटीक, विनीत रावत, अजीजुल हक उर्फ सोनी (प्रधान दुबरिया), फिरोज खान (पूर्व प्रधान), संतोष कुशवाहा (पत्रकार), रोहित कुमार सहित समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा। मेले में झूले, दुकानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रौनक बनी हुई है। आयोजकों के अनुसार दंगल प्रतियोगिता 26 फरवरी तक जारी रहेगी। कल अंतरप्रांतीय पहलवानों का शानदार मुकाबला होगा।


No comments:
Post a Comment