नकल पर जीरो टॉलरेंस
बोर्ड परीक्षा में सख्ती का डंडा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में चल रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन इस बार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को जिले के सभी 40 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर के अनुसार हाईस्कूल अंग्रेजी में पंजीकृत 10320 में से 9906 परीक्षार्थी उपस्थित रहेए जबकि 423 अनुपस्थित रहे। इंटर व्यावसायिक वर्ग में 352 में से 344 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर गणित में 995 में से 981 तथा जीव विज्ञान में 2972 में से 2904 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस बीच शासन द्वारा नियुक्त राज्य पर्यवेक्षक सीएल चौरसियाए अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने परम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवरामपुर का औचक निरीक्षण
![]() |
| सीआईसी में परीक्षा से पूर्व जांच करता विद्यालय प्रशासन |
किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकीय हाईस्कूल रौली कल्यानपुर के शिक्षक पुरुषोत्तम प्रजापति को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया। शिक्षा विभाग के सचल दलों ने 21 केंद्रों पर छापेमारी कीए जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा और उड़ाका दल ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कंट्रोल रूम के अनुसार अब तक जिले में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया है।


No comments:
Post a Comment