बैंकों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

बैंकों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

सुरक्षा उपकरण किए चेक, संदिग्ध लोगों से पूछताछ 

बाँदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, इसके अंतर्गत बैंक परिसर, एटीएम व आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गई चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों को भी परखा गया। पुलिस द्वारा यह अभियान जनपद की सभी बैंक शाखाओं में चलाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के दिशा निर्देशन में बैंकों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान का उद्देश्य बैंकों, एटीएम, अन्य वित्तीय संस्थानों तथा उनके आसपास होने वाली आपराधिक घटनाओं जैसे लूट, छिनैती, चोरी एवं टप्पेबाजी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के क्रम में


सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंक शाखाओं, एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों को चेक किया गया, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग आदि को जांचा गया। बैंक/एटीएम प्रबंधन को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। बैंक के सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो। इस दौरान बैंकों व एटीएम के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी जांच की गई। संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages