सूबे की राजधानी मायूस लौटे मरीज का मेडिकल कॉलेज में हुआ सफर ऑपरेशन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

सूबे की राजधानी मायूस लौटे मरीज का मेडिकल कॉलेज में हुआ सफर ऑपरेशन

नाक, कान गला व कैंसर रोग विशेषज्ञ ने किया ऑपरेशन

बांदा, के एस दुबे । रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के नाक कान गला एवं कैंसर रोग विशेषग्य डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने राजधानी लखनऊ से मायूस होकर वापस लौटै मरीज का सफर ऑपरेशन किया। आपको बता दें कि सिमौनी के रहने वाले 17 वर्सीय् उत्तम पुत्र चुनुबाद को बचपन से नाक में दिक्कत थी, अक्सर उसे जुकाम रहता था, जुकाम ज्यादा होने पर वो जुकाम की दवा करा लेता था लेकिन कुछ समय आराम मिलने के बाद उसे फिर जुकाम हो जाता था पिछले 6 महीने से उसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी, जुकाम होने के साथ साथ नाक से खून आने लगा था,और नाक से सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी उत्तम के परिजन बाँदा के कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद उसे लखनऊ ले गए लखनऊ में डॉक्टरों ने जांच कराई तो युवक की नाक के अंदर नस में 3 बाई 3 सेंटीमीटर के ट्यूमर होने की

ईएनटी भूपेंद्र सिंह के साथ चिकित्सकों की टीम।

जानकारी हुई नाक के अंदर नस में इतना बड़ा ट्यूमर होने की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ के डॉक्टरों ने आपरेशन करने से मना कर दिया और मरीज को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी मरीज के परिजन गरीब थे तो वो वापस लौट आये और बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ईएनटी सर्जन डाक्टर भूपेंद्र सिंह को दिखाया। डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने मरीज को कॉलेज में भर्ती कर लिया और मंगलवार को सफल सर्जरी कर के मरीज की नाक के अंदर नस से 3 बाई 3 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाल दिया। डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ये ट्यूमर नस में था आपरेशन बहुत जटिल था लेकिन वो इससे पहले भी इस तरह के ऑपरेशन कर चुके हैं, इसीलिए सीमित संसाधन के बावजूद भी उन्होंने ये सफल आपरेशन कर दिया।डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने आगे बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग 5 से 6 घण्टे लगे हैं और इस ऑपरेशन में मरीज को सरकारी फीस के अलावा कोई खर्च नहीं लगा है। अगर ये आपरेशन किसी बड़े शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में होता तो लाखों खर्च हो जाते। कॉलेज के प्रधानाचार्य डाक्टर एसके कौशल ने इस सफल आपरेशन के लिए डाक्टर भूपेंद्र और उनकी टीम को बधाई दी है। लगभग 6 घण्टे चले इस ऑपरेशन में डाक्टर भूपेंद्र सिंह ई एन टी एवं कैंसर रोग विशेषग्य के साथ ईएनटी सर्जन डाक्टर कबीर, डाक्टर प्रियंका , डाक्टर कपिल, डाक्टर मृत्युंजय मल्होत्रा, डाक्टर सुरभि राजोरिया, एनेस्थीसिया विभाग से डॉक्टर सुशील पटेल ,डाक्टर प्रिया दीक्षित, डाक्टर आशुतोष वर्मा, डाक्टर पंकज, डाक्टर अजीत, डाक्टर विनीत, डाक्टर सायबा, ओटी स्टाफ से प्रिया,अवधेश कुमार आदि ने सहयोग किया।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages