खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर गांवों में की जाए निर्बाध बिजली आपूर्ति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर गांवों में की जाए निर्बाध बिजली आपूर्ति

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम डैश बोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल कार्यों की हुई समीक्षा

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा संचालित वन ड्राप मोर क्राॅप की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खराब ट्रान्सफार्मरों को बदलने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को दिये। उन्होंने विद्युत बिलों में सुधार के कार्य को भी ठीक किये जाने हेतु निर्देशित किया। किसान सम्मान निधि में किसानों को धनराशि दिये जाने के कार्य में रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिये। स्वयं सहायता समूह का गठन किये जाने तथा उन्हें लक्ष्य के अनुरूप सीसीएल कराये

बैठक को संबोधित करते सीडीओ अजय।

जाने हेतु निर्देशित किया। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से योजना का भुगतान किये जाने तथा 102 एवं 108 एम्बुलेन्स सेवा के रिसपान्स टाइम में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने दुग्ध विकास के अन्तर्गत गठित समितियों को सक्रिय किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन कार्यों रिवरफ्रन्ट रनगढ, भूरागढ़ एवं नवाब टैंक में फाउन्टेन निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। यूपी सिडको को बबेरू में बस स्टेशन निर्माण कार्य तेज करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ कार्यदायी संस्था से शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यों में रूचि लेते हुए गुणवत्ता के साथ तेज गति से निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाए। पीडब्लूडी की नई सड़कों का निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण कराये जाने तथा सेतुओं के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। वनीकरण योजना के अन्तर्गत वृक्षों का रोपण किये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अवशेष आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जलनिगम द्वारा सडकों के रेस्टोरेशन कार्य की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सम्बन्धित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages