बिरसा मुंडा सेवा विद्यालय में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 24, 2026

बिरसा मुंडा सेवा विद्यालय में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं को दिए स्वच्छता के टिप्स

फतेहपुर, मो शमशाद  । शहर के चित्रांशनगर स्थित बिरसा मुंडा सेवा विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामरती नर्सिंग होम की छात्राओं के साथ पहुंचीं प्रबंधिका डॉ. प्रियंका पटेल ने विद्यालय के बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. प्रियंका पटेल ने कहा कि निरोग और स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को नियमित हाथ धोने, साफ कपड़े पहनने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। नर्सिंग

बच्चों को स्वच्छता के टिप्स देतीं नर्सिंग छात्राएं।

की छात्राओं ने भी बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी दी और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को रजिस्टर, पेन, पेंसिल, कटर, रंग, बिस्किट और टॉफी सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के आचार्य रामनारायण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages