यूजीसी बिल लागू करने के लिए अपना दल ने किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 25, 2026

यूजीसी बिल लागू करने के लिए अपना दल ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

बांदा, के एस दुबे । यूजीसी एक्टिविटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में बुधवार को अपना दल कमेरा वादी पार्टी के कार्यकताओं ने जिला मुख्यालय अशोक लॉट में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष अमरपाल के नेतृत्व में लामबंद होकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट करे सौंपा। इस दौरान अपना दल कमेरा वादी के

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए अपना दल पदाधिकारी।

जिलाध्यक्ष अमरपाल, मण्डल अध्यक्ष यशवंत पटेल, अटल बिहारी समाज सेवी, मनीष पटेल समाजसेवी, राकेश पटेल, सौरभ सिंह, चन्द्र प्रकाश, जयकरण, मुन्ना, महेन्द्र चेतन, शैलेंद्र सिंह, राजेन्द्र पटेल, इन्द्र सेन पटेल, शैलेंद्र राजू, पप्पू, उमेश विश्वकर्मा, रमेश यादव, सम्पत सिंह, बाबूराम आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages