बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में होगा आयोजन, कृषि मंत्री भी रहेंगे मौजूद
बांदा, के एस दुबे । कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 26-28 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला जो कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है, का उद्घाटन प्रदेश के मा0 मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा व अनुसंधान, सूर्य प्रताप शाही द्वारा अन्य सम्मानित जन प्रतिनिधियों, कृषि क्षेत्र के प्रबुध् वैज्ञानिकों के उपस्थिति मे किया जाना सुनिश्चित है। विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. एसवीएस राजू ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री द्वारा बुंदेलखंड की कृषि एवं कृषि शिक्षा के विकास में सहायक
![]() |
| किसान मेले के लिए सजाए जा रहे पंडाल व स्टॉल। |
तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। किसान मेले के प्रथम दिन उत्कृष्ट कृषि वैज्ञानिक, उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र टीम व अन्य, उत्कृष्ट कृषक एवं उत्कृष्ट बैंकर भी सम्मानित किए जायेंगे। प्रो. राजू ने क्षेत्र के सभी किसान भाईयो व आम जन का आवाह्न करते हुए अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रीय किसान मेले में भाग लें और कृषि की आधुनिकतम तकनीकों की जानकारी एवं सजीव प्रदर्शन देखकर ज्ञानवर्धन करें। मेले के उद्घाटन समारोह में गौसेवा आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी व विधायक, नरैनी ओममणि वर्मा भी उपस्थित रहेंगी। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार, प्रो. एनके बाजपेयी ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्
के विभिन्न राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय महत्व के शोध संस्थानों, प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों, गैर शासकीय (कृषि निवेशकर्ताओं, उत्पादकों व विक्रेताओं) के साथ साथ एफपीओ व स्वयं सहायता समूहों के 150 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। प्रगतिशील किसानों के लिए फसल, फल-फूल, सब्जी व पशु प्रतियोगिताओं का निःशुल्क आयोजन 27 फरवरी को किया जायेगा। प्रो. बाजपेयी ने बताया कि किसानों के लिए मेले में उन्नति किस्म के बीज, खाद, कृषि रसायन, कृषि उत्पाद, मूल्य संबर्धित उत्पाद, पशु आहार, व अन्य उपयोगी कृषि समाग्री भी विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा मेले में मिलेट से बने विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद, पारंपरिक हस्त शिल्प एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये सजीव माडल इत्यादि प्रदर्शित किए जायेंगे। संयुक्त निदेशक डा. एल.बी.एस. यादव ने कृषि क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी आदान निर्माताओं व बिक्रेताओ के स्टाल लगाने के आदेशित किया है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। कृषि विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी, डाॅ. धीरज मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय किसान मेला में आने वाले सभी आगंतुकों के स्वागत के लिए परिसर में वृहद स्तर पर तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।



No comments:
Post a Comment