कवि सम्मेलन में रही कविताओं की धूम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

कवि सम्मेलन में रही कविताओं की धूम

जादूगर आरती योगा ने सुनाई रचनाए 

बाँदा, के एस दुबे । भाथा गांव में रामलीला कमेटी के सौजन्य से कवि साहित्यकार राम प्रसाद वियोगी के संयोजन में, रामलीला मंच पर शानदार कवि सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा सम्मानित कवि रामकरण साहू सजल ने की और कहां साहित्य ही सृजन का प्राण है, इस कार्यक्रम का सफल संचालन, जादूगर कहे जाने वाले ,कवि साहित्यकार,रमेश चंद्र सोनी उर्फ आरसी योगा जी द्वारा किया गया, सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर चंदन वंदन अभिनंदन करते हुए दीप प्रज्वलित किया। गोसाई ट्रस्ट रामलीला कमेटी के संरक्षक जगभान सिंह कछवाह, अरविंद सिंह कछवाह, पूर्व प्रधान राम कुमार सिंह कछवाह द्वारा सभी सम्मानित

कवि सम्मेलन में शामिल साहित्यकार

कवियों को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र, पुष्प मालाओं द्वारा सम्मान किया गया, साहित्यकार कवियों की श्रृंखला में रामकरण साहू सजल, ठाकुरदास शर्मा पंछी, राजेश तिवारी रंजन, राजेंद्र तिवारी स्वदेश, डॉ शिव प्रकाश सिंह चंदेल, कमल सिंह कमल, योगेश कुमार, श्री नारायण तिवारी, आर सी योगा, राम प्रसाद वियोगी ,गोपाल दास गुप्त साथी, सौरभ सागर, विवेक कुमार सिंह, आदि कवियों ने अपनी सारगर्भित सुंदर कविताओं को सुना कर जनता जनार्दन को आनंदित किया , इस कार्यक्रम को सैकड़ो लोगों ने देखा सुना और सराहा और यह कवि सम्मेलन सफलता के शिखर पर रहा, ग्राम वासियों ने उन्मुक्तश्वर से कहा यह कार्यक्रम हर वर्ष होना चाहिए, इस कार्यक्रम में अरविंद सिंह कछवाह जगभान सिंह कछवाह, पूर्व प्रधान रामकुमार सिंह कछवाह ,प्रकाश चंद्र त्यागी, दर्शन लाल पाठक आदि सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages