आईएससी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 13, 2026

आईएससी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ

प्लेवे स्कूल की प्रधानाचार्या ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के शादीपुर स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल में आईएससी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई। इस वर्ष बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु सभी छात्र-छात्राओं ने कठोर परिश्रम किया। विद्यार्थियों के वर्ष भर के परिश्रम का परिणाम ही बोर्ड परीक्षा फल घोषित होते ही सामने आता है। शुक्रवार को अंग्रेजी भाषा (पेपर 1) की परीक्षा हुई। अंग्रेज़ी विषय के शिक्षक नितिन लहरी ने सभी छात्र-छात्राओं को अंग्रेज़ी विषय की सम्यक तैयारी कराई। विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को विज्ञान शिक्षकों ने भरपूर सहयोग देकर भली भाँति तैयारी

बच्चों का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं देतीं प्रधानाचार्या इरम जाफरी। 

कराई। इसी प्रकार वाणिज्य एवं कला वर्ग में  राज मौर्य, रमेश गुप्ता ने छात्र छात्राओं को सक्रिय सहयोग दिया। परीक्षा प्रारंभ होने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या इरम जाफरी व हिन्दी शिक्षिका शीला श्रीवास्तव ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर उन्हें बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रकार प्लेवे इंग्लिश स्कूल में बोर्ड परीक्षा पूर्ण शुचिता के साथ बोर्ड के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रारंभ हुई। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य शाहिद अख्तर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर योग्य नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages