तांबेश्वर मंदिर पहुंचे चेयरमैन, व्यवस्थाओं को देखा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 13, 2026

तांबेश्वर मंदिर पहुंचे चेयरमैन, व्यवस्थाओं को देखा

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के पीछे मैदान में लगेगा मेला, पार्किंग की होगी व्यवस्था

बैरीकेटिंग में महिला व पुरूषों की दर्शन को लगेगी लाइनें

फतेहपुर, मो शमशाद । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के अति सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट सभासदों व पालिका के अधिकारियों संग पहुंचे। जहां उन्होने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसके अलावा दर्शन को आने वाले भक्तों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके अलावा बैरीकेटिंग की व्यवस्था की जा रही है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं में महिला व पुरूष की अलग-अलग लाइनें दर्शन को लगेंगी। पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहेंगे जो श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चेयरमैन राजकुमार मौर्य पहुंचे। उन्होने सफाई व्यवस्था में लगे कर्मियों को हिदायत दिया कि मंदिर परिसर समेत

तांबेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते चेयरमैन राजकुमार मौर्य।

आस-पास का इलाका पूर्ण रूप से साफ-सुथरा किया जाए। दर्शन को आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि मंदिर के पीछे स्थित मैदान में ही मेला लगेगा। साथ ही मैदान में ही वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होने कर्मचारियों को हिदायत दिया कि महाशिवरात्रि वाले दिन मार्ग पर चूने का छिड़काव कराए जाने के साथ ही टैंकर की व्यवस्था भी की जाए। इस मौके पर मेला प्रभारी विजय शंकर शुक्ला, मंदिर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, सहायक प्रबंधक सुधांशु श्रीवास्तव, विशेष कार्य समिति सदस्य संजय पाण्डेय, अनुभाव शुक्ला, सावन गुप्ता, रोहित, मयंक, आकाश पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक, नामेन्द्र द्विवेदी, राजू तिवारी आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages