जिपं चुनाव: जनता के दिलों में जगह बना रहे वार्ड नं. 11 के दावेदार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 12, 2026

जिपं चुनाव: जनता के दिलों में जगह बना रहे वार्ड नं. 11 के दावेदार

समाजसेवी अमित पटेल क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच कर रहे मदद

गांव की समस्याओं को चिन्हित कर निस्तारण कराने का कर रहे प्रयास

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही कई वार्डों के दावेदार जनता के बीच लगातार पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम समाजसेवी अमित पटेल का है। वार्ड नं. 11 असवार तारापुर सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदार अमित पटेल लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनके दिलों में जगह बनाने का काम कर रहे हैं। गांव की समस्याओं को चिन्हित कर निस्तारण कराने का भी प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह वार्ड की जनता के चहेते बनते जा रहे हैं। जिससे अन्य दावेदारों में खलबली मची हुई है। जिला पंचायत चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे दावेदार अपनी जमीन मजबूत करने में लगे हुए हैं। वार्ड नं. 11 असवार

क्षेत्र में भ्रमण करते जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार अमित पटेल। 

तारापुर सीट से चुनाव की तैयारी में लगे दावेदार एवं समाजसेवी अमित पटेल सुबह होते ही अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकल जाते हैं। समाजसेवी अमित पटेल क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को चिन्हित करने का काम कर रहे हैं। श्री पटेल जनता को भरोसा दिला रहे हैं कि जनता ने यदि उन पर विश्वास करके इस सीट से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जिताया तो चिन्हित बिजली, पानी, सड़क, आवास सहित अन्य समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराने का काम किया जाएगा। इस बाबत जब दावेदार अमित पटेल से बात की गई तो उन्होने बताया कि जनता के बीच भ्रमण करके समस्याओं को एकत्र किया जा रहा है। इतना ही नहीं गरीब व असहाय लोगों की मदद भी की जा रही है। उन्होने कहा कि उनका मकसद है कि चुनाव जीतकर वार्ड की प्रमुख समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। उन्होने यह भी बताया कि कई समस्याओं को लेकर उन्होने उच्चाधिकारियों तक मांगे गिनाई हैं। अमित पटेल के दौरे की चर्चाएं भी हो रही हैं। जिससे अन्य दावेदारों के बीच खलबली मची हुई है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages