बांदा, के एस दुबे । अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने की मांग की गई है, जिसका उद्देश्य भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संविधान सम्मत बनाना है। ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी एक्ट 2026 से विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक मानकों का एकीकरण, प्रशासनिक उत्तरदायित्व तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा-सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इससे एससी/एसटी, ओबीसी और ईडब्लूएस छात्रों के साथ हो रहे जातीय अपमान व भेदभाव
![]() |
| सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। |
को रोकने में मदद मिलेगी।अपनी जनता पार्टी ने देश व छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी विधेयक 2026 का समर्थन किया है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रपति महोदय से मांग की है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव व हिंसा समाप्त करने हेतु यूजीसी विधेयक 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करवाया जाए। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment