त्योहारों को लेकर डीआईजी ने समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षको को दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । आगामी पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के साथ-साथ प्रत्येक थाना क्षेत्र में सतत गश्त एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ जुलूस मार्गों और प्रमुख चौराहों में भी विशेष व्यवस्था की जाए। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित मासिक समीक्षा गोष्ठी में पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस. ने परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिए। उन्होंने गोष्ठी के दौरान रेंज के सभी जनपदों में होली के पर्व के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की और आवश्यक उपाय किए जाने पर विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने डायल-112 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने, गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एवं
![]() |
| बैठक में मौजूद डीआईजी और एसपी |
समयबद्धता सुनिश्चित करने, ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश-दिए, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। अंत में सभी नागरिकों से अपील की है कि वह होली पर्व को प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. दीक्षा शर्मा, पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक बाँदा/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बाँदा श्लोक गौतम उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment