मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने खराब ट्रान्सफार्मरों को समय से बदले जाने तथा घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ट्रान्सफार्मरों को कवर करके रखे जाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के समय विद्युत कटौती नही किये जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने सेतुओं के निर्माण की समीक्षा करते हुए बाॅदा एवं चित्रकूट में सेतुओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाये जाने तथा नई सड़कों के निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।
![]() |
| बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त अजीत कुमार व मौजूद अधिकारी। |
उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री श्रम सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए जनपद चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पीएचसी एवं सीएचसी में शौचालय, बिजली, रोड एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों दिये। नन्दनी एवं मिनी नन्दनी योजना का लाभ पशुपालकों को दिलाये जाने हेतु पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिये कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग पर अधिकारी विशेष ध्यान देते हुए कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने लघु एवं सीमान्त किसानों को योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मण्डल एवं जनपद के सभी अधिकारियों को ई-आफिस से पत्रावलियों का संचालन कराये जाने के आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आईजीआरएस के प्रकरणों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से निस्तारित करने के निर्देश दिये। 15वें वित्त आयोग एवं 5वें वित्त आयोग की धनराशि से कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भवन निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद चित्रकूट में प्रगति लाने के निर्देश कार्यदायी संस्था आरईडी के अधिकारियों को दिये तथा सड़क निर्माण कार्य में महोबा जनपद कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के सर्वे में विधवा, विकलांग व अति पिछडे गरीब लोगों को पात्रता में रखे जाने हेतु निर्देशित किया। एम्बुलेन्स सेवा में जनपद चित्रकूट में रिसपान्स टाइम में सुधार लाने के निर्देश दिये। जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने तथा जलापूर्ति गाॅवों एव शहरों में समय से कराये जाने हेतु निर्देशित किया। फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में जनपद महोबा में प्रगति लाने तथा उन्होंने सहकारी दुग्ध समितियों का गठन करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद महोबा में शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पेंशनार्थियों को समय से पेंशन दिलाये जाने तथा पेंशन से सम्बन्धी शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि पत्रावलियां अधिक समय तक एक पटल पर लम्बित नही रहने पायें। उन्होंने आईसीडीएस के अन्तर्गत पोषण अभियान में जनपद हमीरपुर में प्रगति बेहतर पाये जाने पर अन्य जनपदों में भी इसी प्रकार प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। मातृत्व शिशु लाभ योजना के अन्तर्गत श्रृमिकों के लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी बांदा जे. रीभा, जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी हमीरपुर धनश्याम मीणा, जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अरबिन्द कुमार, समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment