दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का विधायक ने किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 24, 2026

दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का विधायक ने किया शुभारंभ

विभागों व फर्मों ने स्टाल लगाकर जैविक व घरेलू उत्पादों को किया प्रोत्साहित

फतेहपुर, मो शमशाद  । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के अन्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन 24 एवं 25 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में किया जा रहा है। मेले के प्रथम दिवस मंगलवार को किसानों का पंजीकरण प्रातः 9.30 बजे से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने किया। कार्यकम में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी अख्तर हुसैन, भूमि संरक्षण अधिकारी ई०ई०सी० खागा अमित कुमार, डॉ० जितेन्द्र सिंह, डॉ साधना वैश्य, कृषि वैज्ञानिक, डा० जगदीश किशोर, डा० संजय कुमार कृषि विज्ञान केन्द्र सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी सहित अन्य अधिसंख्य कृषकगण कार्यक्रम में

विधायक को पौधा भेंटकर सम्मानित करते उपकृषि निदेशक।

उपस्थित हुए। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, रेशम, मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग, श्रम विभाग, दिव्यांग जन विभाग, नमामि गंगे, इफ्को, बीज एवं खाद विक्रेता संस्थाओं के साथ स्वयं सहायता समूह व एफपीओ सहित विभिन्न फर्मों ने अपने स्टाल लगाकर प्रदर्शनी लगायी गयी। कृषि उत्पादों का कृषकों के मध्य प्रदर्शन कर जैविक एवं घरेलू उत्पादों का प्रोत्साहन किया। कृषि एवं उससे सम्बद्ध विभागों ने अपने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कृषकों के मध्य किया। कार्यक्रम में जादूगर के माध्यम से नहर कटान, फसलों की सुरक्षा, वन रोज से बचाव एवं श्री अन्न की फसलों की अधिक से अधिक खेती करने के बारे में नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कृषकों को जागरूक किया गया। कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उन्नतशील खेती करने वाले कृषकों के अनुभवों को अन्य कृषकों के मध्य साझा किया गया एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नतशील खेती के बारे कृषकों को विस्तार से बताया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages