शोर-शराबा सुनकर मुहल्लेवासियों ने चोर को दबोचा
फतेहपुर, मो शमशाद । शहर कोतवाली क्षेत्र में लगातार दो दिन से पुलिस से बेखौफ चोर दिन-दहाड़े आवास-विकास व खलील नगर में चोरों ने दहशत पैदा कर दी है। लगातार दो दिन से हो रही घटनाओं ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आवास विकास निवासी महबूब अली रोजाना की तरह सुबह घर में तालाबंदी कर अपने आफिस चले गए। उनके घर में दोपहर को दो चोर चाहार दीवारी फांद कर घुस गए और कटर से लोहे के दरवाजे का ताला काटने लगे। इस बीच मोहल्ला के किसी व्यक्ति ने उन्हें देख
![]() |
| चोर को पकड़कर ले जाती पुलिस। |
लिया। शोर मचाया तो काफी लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों चोरों को पकड़ लिया। स्थानीयों ने पुलिस को फोन कर बुलाया और दोनों चोरों को उन्हें सौंप दिया। मोहल्ले वालों से जानकारी मिलते महबूब अली भी घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर इन्वर्टर बैटरी आदि ले जाने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया तो सामान चोरी होने से बच गया। इसी तरह बीते गुरुवार को दिन के लगभग ढ़ाई बजे खलील नगर निवासी सुहैल अहमद के सूने घर का ताला तोड़ कर चोर घर का काफी सामान उठा ले गए। तीन बजे के करीब जब घर की महिलाएं आईं तो घटना की जानकारी हुई। लगातार चोरी की दिन-दहाड़े हुई घटनाओं से स्थानीयों में दहशत का माहौल है। चर्चा है कि कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता के चलते ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।


No comments:
Post a Comment