जिला जज ने दिखाई हरी झण्डी
फतेहपुर, मो शमशाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्ण कालिक) ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी निर्देशानुसार मेगा शिविर का आयोजन आगामी 22 फरवरी को होगा। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा मेगा शिविर/बृहद सेवा शिविर के वृहद प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायालय से रवाना किया। साथ ही जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्री मेगा शिविर का आयोजन सरदार बल्लभ भाई
![]() |
| प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना करते जिला जज। |
पटेल प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में सचिव के अलावा जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, जिला दिव्यांग कल्याण विभाग, रेशम विभाग, जिला खाद्य एवं रसद विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग, राज्य पिछडा वर्ग, जिला उद्योग केन्द्र, मत्स्य विभाग सहायक श्रम आयुक्त श्रम विभाग, नगर पालिका परिसद फतेहपुर, एवं वन स्टाप सेन्टर विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विभागों द्वारा लाभार्थियों को चिन्हांकन कर उनका पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया गया। जिससे लाभार्थियों को मेगा शिविर व बृहद सहायता शिविर का आयोजन सफल बनाया जा सके।


No comments:
Post a Comment