बांदा, के एस दुबे । साहित्यकार, कवि एवं शिक्षक डॉ. आकिब जावेद को उनके उत्कृष्ट, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पिछले वर्ष एक जुलाई को साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी, परियांव, प्रतापगढ़ द्वारा प्रदान किया गया। ज्ञात रहे आकिब जावेद वर्तमान समय में बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ साहित्य सृजन में भी अपना योगदान दे रहे हैं। वह आवाज़ सुखन-ए-अदब’ के
संस्थापक हैं और ब्लॉगर, कवि, लेखक और ग़ज़लकार के रूप में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उनका एकल गजल संग्रह ‘ख़्वाबों के दरम्यां’ तथा काव्य संग्रह ‘कोरे अक्षर’ और ‘नजर’ काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। डॉ. आकिब जावेद की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, साहित्य प्रेमियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


No comments:
Post a Comment