कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश एवं निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला में प्रसार निदेशालय द्वारा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में 26 से 28 फरवरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले में विश्वविद्यालय की नवोन्मेषी कृषि तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया। निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने बताया कि स्टॉल पर विभिन्न फलों एवं श्रीअन्न के प्रसंस्कृत उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मूल्य संवर्धन, अत्याधुनिक
तकनीकी, सीधे विपणन के माध्यम से कृषकों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मेला भ्रमण के दौरान प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की गई। इस अवसर पर डॉ.जगदीश किशोर,डॉ. संजय कुमार,डॉ.सुशील कुमार तथा बांदा कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ.एनके बाजपेई, दलहन दलहन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ.जी पी दीक्षित सहित अन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment