पीपीएन डिग्री कॉलेज में इंटर-कॉलेजिएट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 26, 2026

पीपीएन डिग्री कॉलेज में इंटर-कॉलेजिएट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कानपुर,  प्रदीप शर्मा -  पीपीएन डिग्री कॉलेज में गुरुवार को टग ऑफ वॉर बालक एवं बालिका की इंटर-कॉलेजिएट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने टीम वर्क, समन्वय एवं शारीरिक क्षमता का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो. सोहिल रज़ा आयोजक महाविद्यालय की उपस्थित रही। इस


अवसर पर शुभम हजारिया "पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे और प्रतियोगिता की कार्यवाही का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने विजेता टीमों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages