देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय अधिवेशन जगन्नाथ पुरी उड़ीसा में संपन्न में लिए गए निर्णय अनुसार भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर तथा उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर रेलवे, रोडवेज, बी एस एन एल,बी एच ई एल, सूती मिल, इंडो ग्लव्स डाक विभाग आदि संस्थानों के कर्मचारियों की उपस्थिति में सी के चतुर्वेदी विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ झांसी, ललितपुर , उरई एवं वेद प्रकाश पुरोहित जिला अध्यक्ष झांसी के नेतृत्व में जिला अधिकारी झांसी को माननीय प्रधानमंत्री, माननीय श्रम मंत्री भारत सरकार तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित सभी सेक्टर तथा सभी श्रमिकों के लिए श्रमिक कानूनों को बिना किसी छूट के साथ लागू किया जाए, 02 लेबर कोड अर्थात इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 तथा ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020 में श्रमिकों की चिताओं का समाधान किया जाए, ई पी एस पेंशन
न्यूनतम 1000 से बढ़ा कर 7500 महंगाई भत्ते सहित लागू किया जाए, भारत संविधान अनुच्छेद 14 15 16 और 21 की मूल भावनाओं के अनुसार ठेका श्रमिकों का स्थाईकरण किया जाए, कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाई जाए आदि 8 सूत्री मांग पत्र वाला ज्ञापन जिला अधिकारी झांसी को दिया गया। उत्तर प्रदेश रोड कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री झांसी क्षेत्र विजय नारायण शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों का विनियमितिकरण किया जाए, संविदा कर्मचारियों की सेवा नियमावली लागू की जाये, संविदा कर्मचारियों को ई एस आई की सुविधा दी जाए, महंगाई भत्ता ड्यू डेट से लगाकर एरिया दिया जाए, संविदा कर्मचारियों के कम लोड फैक्टर पर किसी भी प्रकार की कटौती बंद की जाए, बोनस एक्ट 1965 का अनुपालन करते हुए दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को बोनस दिया जाए तथा बकाया बोनस का एरियर दिया जाए, रिक्त पदों के सापेक्ष नियमित भर्ती की जाए आदि 12 सूत्री मांग पत्र वाला ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित जिला अधिकारी झांसी को दिया गया। उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अनिल तिवारी, रविंद्र रावत, हेमंत विश्वकर्मा, राजेश ठकुरानी, एके शुक्ला ,भानु प्रताप सिंह चंदेल, दीपक सोलंकी, श्रीधर ,पंकज, मोहित रैकवार, अश्वनी गोस्वामी, के के गेड़ा ,दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, अवधेश सक्सेना, संजय सिंह, लक्ष्मीधर दीक्षित, सुधीर कुमार, महेश कुमार ,एस के जैन, जुबेर, उदय कारण विश्वकर्मा, संजीव अहिरवार, ओ पी कटियार, राज कुमार, हरिचरन सविता, पुत्तू सिंह कुशवाहा, ओपी शर्मा, विनोद सेन, ओपी शुक्ला, अमित कुशवाहा, भूपेंद्र कुमार सोनी ,दीपक सिंह, रामबाबू ,मनोहर लाल, सरमन पाल, महीपाल सिंह, मैथिलीशरण मुदगिल, प्रदीप श्रीवास्तव ,महेश शर्मा, मोहन सिंह, आनंद सक्सेना ,अजय सक्सेना, सत्य प्रकाश वर्मा, आरके सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment