रमजान का पूरा महीना इबादत में गुजारें, गुनाहो से रहें दूर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 25, 2026

रमजान का पूरा महीना इबादत में गुजारें, गुनाहो से रहें दूर

मस्जिद बोड़े वक़्फ़ में तरावीह के दौरान कुरान हुआ पूरा

बाँदा, के एस दुबे । रमजान का पहला अशरा आते-आते लगभग सभी मस्जिदों में तरावीह के दौरान कुरान के मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। पूरे रमजान माह में चलने वाली तरावीह में हाफिज पूरा कुरान शरीफ सुनाते हैं। इसी क्रम में शहर कोतवाली के सामने स्थित वक्फ मस्जिद बोड़े में सातवीं तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल हो गया। यहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने तरावीह की नमाज अदा की। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष हाजी फसीउल्ला खांन, सेक्रेटरी/मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफ इंडिया के मेंबर व मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खाँन ने सभी को रमजान की मुबारकबाद पेश की। अपील कर कहा की रोजेदारों को इफ्तार कराएं, कुरान पाक की तिलावत करें, पूरा

 रमजान का पूरा महीना इबादत में गुजारें, गुनाहो से रहें दूर

महीना इबादत में गुजारे, गुनाहों से दूर रहें, जरूरतमंदों व एक-दूसरे की भरपूर मदद करें, रोजा रखने का मतलब सिर्फ भूखा रहना नहीं होता है, बल्कि हाथ-पैर, आंख आदि सभी अंगों का भी रोजा होता है। जो लोग किसी वजह से रोजा नहीं रख पाते, वे रोजेदारों का एहतिराम करें, देश और समाज में अमन-मोहब्बत की दुआ करें। इस मौके पर मस्जिद इमाम मौलाना शफीकउद्दीन ने जकात के मसले पर अपना जोर देते हुए कहा सभी को इमानदारी से पाई-पाई जकात निकालनी है, जकात पहले अपने परिवार में फिर उन गरीब परिवार को दी जानी चाहियॆ जो इसका जादा जरूरतमंद हो। इस मौके पर मेराज कादरी, रशीद आतिशबाज, हमीद आतिशबाज, मुबीन अंसारी, गौहर बाबू, नासिर, वहीद उल्ला, अनवर सहित अनेक लोग मौजूद रहे


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages