प्रशिक्षु रिक्रूटों को दिया गया प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 25, 2026

प्रशिक्षु रिक्रूटों को दिया गया प्रशिक्षण

बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को बुधवार को विशेष जंगल व फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। उन्नत स्तर की टैक्टिकल ड्रिल कराई गई। प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को एंबुश करना व उससे बचाव की तकनीकों का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। इसमें संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए अचानक घेराबंदी करना, सही समय पर कार्रवाई करना, टीम के साथ समन्वय बनाए रखना तथा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त ड्रिल अभ्यास के माध्यम से

रिक्रूटों को संबोधित करते एएसपी शिवराज

रिक्रूट आरक्षियों को आदेश पालन, त्वरित प्रतिक्रिया, पंक्ति गठन एवं सामूहिक कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आउटर और इनर कार्डन की रूपरेखा बताते हुए घेराबंदी, प्रवेश व निकास मार्गों की सुरक्षा, क्षेत्र को सुरक्षित करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages