उद्योग बंधु की बैठक में कमिश्नर ने दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में प्रवेश द्वार बनवाये जाने के साथ बोर्ड की भी प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके अलावा सड़कों के मरम्मती करण के कार्य को कमिश्नर ने समय से पूरा किये जाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समयबद्धता के साथ निस्तारण करें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए तैयार किये गये आगणन प्रस्ताव 258.63 लाख को शीघ्र उत्तर प्रदेश जलनिगम से स्वीकृत कराने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में साफ-सफाई, अतिक्ति प्रवेश द्वार पर गेट एवं बोर्ड लगाये जाने के सम्बन्ध में बताया गया कि कार्य पूर्ण हो गया है। भूरागढ में स्वतंत्र विद्युत फीडर से लोड व ट्रिपिंग की समस्या का निदान कराने के सम्बन्ध में अधीक्षण
![]() |
| बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त अजीत कुमार |
अभियंता विद्युत ने बताया कि संकटमोचन विद्युत फीडर से विद्युत लोड औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ का डाला जायेगा। जिसकी टेस्टिंग की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है। मटौंध विद्युत लाइन भी पन्द्रह दिनों में ठीक कराये जाने के निर्देश आयुक्त ने दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र कताई मिल में भूखण्डों के आवंटन के सम्बन्ध में उद्यमियों की विस्तृत जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग कबरई से महोबा एवं कबरई से बाॅदा मार्ग की मरम्मत किये जाने के सम्बन्ध में आयुक्त ने एक सप्ताह में बाॅदा कबरई मार्ग मरम्मत कार्य ठीक किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग कबरई से बाॅदा मार्ग की खराब लाइटों को भी शीघ्र ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। महोबा में स्थापित क्रेसर इकाइयों को विद्युत आपूर्ति में सुधार किये जाने के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि इकाइयों को 20 घण्टें विद्युत आपूर्ति की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में एक भूखण्ड के मानचित्र स्वीकृत करने एवं समय सीमा बढाये जाने के सम्बन्ध में आयुक्त ने 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेसर्स अग्रिमा इण्टरप्राइजेज के धारा-116 के तहत अंश निर्धारण किये जाने के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी अतर्रा को 15 दिनों में प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ की 2 इकाइयों की बैंक गारन्टी अवमुक्त करने के सम्बन्ध में भी शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कमिश्नर अजीत कुमार ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रधानमंत्री विकसित भारत विकास योजना की जानकारी उद्यमियों को प्रदान करते हुए योजना का लाभ उठाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र, संयुक्त उद्योग आयुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित उद्यमीगण संतोष गुप्ता, अशोक गुप्ता,रोहित जैन एवं अन्य उद्यमी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment