जाम से निजात के लिए बनवाए जाएं वेंडिंग जोन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 27, 2026

जाम से निजात के लिए बनवाए जाएं वेंडिंग जोन

दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए

बांदा, के एस दुबे । जाम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सब्जी एवं फल विक्रेताओं के लिए वेण्डिंग जोन बनवाये। ताकि सड़क किनारे से दुकाने व्यवस्थित की जा सके। उक्त निर्देश डीएम ने नगर पालिका की बैठक में दिए। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों टाइड एवं अनटाइड फंड से किये जाने कार्यों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने मटौंध में घर घर पेयजल व्यवस्था कराये जाने हेतु कार्य किये जाने तथा हाईमास्क लाइट एवं एमआरएफ सेन्टर हेतु सड़क निर्माण कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कान्हा गौशाला में जनरेटर की व्यवस्था भी कराये जाने पर सहमति व्यक्त की। नगर पंचायत बिसण्डा में जल भराव वाले स्थलों पर सीसी रोड निर्माण,नाली निर्माण किये जाने एवं गर्मी के मौसम में पेयजल की उपलब्धता

बैठक को संबोधित करतीं डीएम जे. रीभा

हेतु वाटर कूलर लगाये जाने की स्वीकृति दी। उन्होंने तालाब के किनारे फेन्सिंग कराये जाने तथा एमआरएफ सेन्टर हेतु टीनसेड लगाये जाने के निर्देश दिये। डीएम जे रीभा ने नरैनी नगर पंचायत में आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण कार्य,नाली निर्माण कार्य तथा पार्क बनाये जाने हेतु सहमति प्रदान की। इसी के साथ नगर पंचायत नरैनी में जाम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सब्जी एवं फल विक्रेताओं हेतु वेण्डिंग जोन बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने बांदा नगर पालिका में सीसी रोड का निर्माण कार्य,सभी घरों हेतु पानी एवं साफ-सफाई हेतु समुचित व्यवस्था किये जाने तथा वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि एमआरएफ सेन्टर में एकत्र कूडे का उचित निस्तारण करायें। तथा घर-घर कूडा कलेक्शन किये जाने हेतु उपभोगताओं को कूडे का डिब्बा दिया जाए। जिससे अलग-अलग कूडा एकत्र किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र,एसडीएम इरफानउल्ला खाॅ,नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्ष एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages